दिलीप जोशी
'तारक मेहता' शो में अपनी छोटी-छोटी मूछों से लेकर बड़ी-बड़ी आखों तक से सबका दिल जीतने वाले जेठालाल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। बेशक शो में जेठालाल बड़ी शान से कम पढ़े लिखे होने के बावजूद अपने आपको एक कच्छ व्यापारी बताते हों, लेकिन असल जिंदगी में वह पढ़ाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने बीसीए कर रखा है।
मंदार चंदवादकर
गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी और टप्पू सेना के शिक्षक आत्माराम तुकाराम भिड़े के बेहतरीन टीचर हैं। आत्माराम भिड़े की काबिलीयत इतनी है कि के नाम रिकॉर्ड है कि आज तक उनका एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है। शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार एक मकैनिकल इंजीनियर हैं। अभिनेता ने करीब तीन वर्षों तक दुबई में इंजीनियर के तौर पर काम भी किया था।
मुनमुन दत्ता
शो में जेठालाल की चहेती और अय्यर की पत्नी बबीता जी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपने खूबसूरती और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। मुनमुन दत्ता की असल जिंदगी में क्वालिफिकेशन इस बात को प्रमाणित करती है कि शो में जेठालाल द्वारा उनकी बातों को दिया महत्व किसी भी तरह से गलत नहीं है। ऐसा क्यों...? क्योंकि मुनमुनत दत्ता ने रियल लाइफ में इंग्लिश में मास्टर्स कर रखा है।
MM Keeravani: एमएम कीरावनी ने क्यों बदला था अपना नाम? कभी बिताते थे संन्यासी की जिंदगी
शैलेश लौढ़ा
शो में जेठालाल के परम मित्र और सबसे समझदार-सुलझे हुए इंसान तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा यूं तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ चुके हैं। लेकिन अभिनेता ने इस शो में लंबे समय तक काम किया है, जिसकी वजह है आज भी उन्हें तारक मेहता के रूप में जाना जाता है। शो में शैलेश को एक लेखक दिखाया गया है, कविताएं और कहानियां लिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शैलेश लोढ़ा असल जिंदगी में भी एक कवि हैं और कवि होने के साथ-साथ वह काफी पढ़े-लिखे भी हैं। शैलेश ने मार्केटिंग में बीएससी और पोस्ट ग्रैजुएशन किया है।
अमित भट्ट
रील लाइफ में गुजरात के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले जेठालाल के बापूजी यूं तो शो में सबके प्रिय हैं। लेकिन शुरुआत में बापूजी के कम पढ़े-लिखे होने पर उनकी और जेठालाल की भिड़े से खूब भिड़ंत दिखाई गई है। हालांकि, असल जिंदगी की सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। शो में अंगूठा छाप बापूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बी.कॉम किया है।
तनुज महाशब्दे (कृष्णन अय्यर)
- फोटो : सोशल मीडिया