टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं, आज शुक्रवार के वार में सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा लेकर आएंगे और सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान अर्चना गौतम की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। अर्चना गौतम ने शो के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया था, जिस पर सलमान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।