बीते एपिसोड में शालीन भनोट का प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता ने मिलकर खूब मजाक उड़ाया, इतना ही नहीं अभिनेता को बहुत परेशान भी किया। शालीन के साथ इस तरह का बर्ताव देखकर जहां एक तरफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ भी इस बात से काफी दुखी और परेशान नजर आ रही हैं। लेकिन दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके शालीन को स्ट्रॉन्ग रहने और हिम्मत रखने की सलाह दी है। दलजीत कौर ने बेटे जेडन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और लिखा, 'बिग बॉस के खत्म होने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। शालीन मैं तुम्हें बहुत शुभकामनाएं देती हूं। शांत रहो, धीरज रखो और स्ट्रॉन्ग रहो।'
Pathaan Box Office Prediction: तूफानी एंट्री लेने को तैयार शाहरुख की 'पठान', पहले दिन कितनी होगी कमाई?
टीना दत्ता, शालीन भनोट
- फोटो : insta
आपको बता दें पिछले एपिसोड में टीना और प्रियंका द्वारा की गई हरकतों के कारण शालीन भनोट पूरी तरह से टूट गए हैं। घर में टीना और प्रियंका के अलावा सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम और निमृत भी शालीन को इग्नोर करती दिखी थीं। जिसके बाद शालीन बुरी तरह से रोते दिखाई दिए थे। अभिनेता का इस तरह से नेशनल टेलीविजन पर रोना उनकी एक्स-वाइफ दलजीत नहीं देख पाईं। दलजीत ने जहां शालीन की हिम्मत बढ़ाई है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स टीना और प्रियंका को उनके बर्ताव के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं। जब सबने शालीन का साथ छोड़ दिया, तब स्टैन और शिव ने उनका हाथ थामा और सपोर्ट किया, जिसकी वजह से इन दोनों की तारीफ हो रही है।