मेकर्स की ओर से एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर शालीन और टीना के बीच बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान निमृत शालीन ने पूछती हैं कि घर में सबसे ज्यादा इरिटेटिंग कौन है?
‘बिग बॉस 16’ में इन दिनों खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं, शालीन भनोट और टीना दत्त के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया है और ऐसे में शालीन घर में अकेले भी पड़ गए हैं। लेकिन टास्क के दौरान दोनों के बीच खूब गहमा-गहमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वहीं, अब शो के मेकर्स की ओर से एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर शालीन और टीना के बीच बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान निमृत शालीन ने पूछती हैं कि घर में सबसे ज्यादा इरिटेटिंग कौन है? इस पर शालीन टीना का नाम लेते हैं और शिव को मारकर बताते हैं कि वह कैसे इरिटेट करती हैं। इस बात पर अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता भड़क जाती हैं।
Anupam Kher: 'जरूर कोई दिक्कत रही होगी' ऑस्कर की रेस से कश्मीर फाइल्स के बाहर होने पर बोले अनुपम खेर
विज्ञापन
अर्चना कहती हैं कि वो उनकी पर्सनल चीजें हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि उन्होंने शालीन से घटिया इंसान नहीं देखा। वहीं, टीना का पारा भी बढ़ जाता है। टीना कहती हैं कि ये बदतमीज है कौन? जिसको प्रॉब्लम है वो निकले। इस पर शालीन कहते हैं कि उन्हें इस तरह की चीजों से दिक्कत नहीं है, लेकिन लाइव दिखाने से है। इसके बाद टीना कहती हैं कि इज्जत उछालोगे तो प्रॉब्लम है। शालीन टीना को बेबी कह देते हैं, जिस पर वह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि वह उनकी बेबी नहीं है। बेब होंगे तुम्हारे घर पे। घर का नाम सुनते ही शालीन भी भड़क जाते हैं।
बता दें कि जब से टीना की दोबारा घर में वापसी हुई है, उनके और शालीन के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। पहले जहां दोनों के बीच प्यार की शुरुआत देखने को मिल रही थी, तो अब दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर खूब सवाल उठाए गए, जिसके बाद से ही दोनों की बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस बार घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें प्रियंका, टीना, शिव और शालीन शामिल हैं।
Shaheer Sheikh: शहीर शेख की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बचाया