फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: कटरीना कैफ संग 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करेंगे सलमान खान, 'बिग बॉस' के सेट पर मचेगा धमाल

Fri, 28 Oct 2022 10:54 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रोमशन 'बिग बॉस' में करने आ रही हैं। इस दौरान कटरीना और सलमान खान एक साथ डांस भी करते दिखाई देंगे, जिसका वीडियो सामने आ गया है। 
विज्ञापन
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और वीकएंड का वार में सलमान खान भी सबको सबक सिखाते दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार 'वीकएंड का वार' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कटरीना कैफ धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। दरअसल, कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' में बिजी हैं और अभिनेत्री अपनी इसी फिल्म का प्रोमशन 'बिग बॉस' में करने आ रही हैं। इस दौरान कटरीना और सलमान खान साथ में डांस भी करते दिखाई देंगे, जिसका वीडियो सामने आ गया है। 

विज्ञापन

'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर सलमान खान को डांस सिखाते नजर आ रही हैं और सलमान खान भी अभिनेत्री को पूरी तरह फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर कटरीना पीले रंग की फुल स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पोनी से पूरा किया है।

Troll: मंदिर जाने पर एकता की खिंचाई और रोहमन-सुष्मिता को देख भड़के फैंस, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सितारे
 

कटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह दोनों कलाकार भी 'बिग बॉस' के सेट पर धमाल मचाएंगे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिद्धांत और ईशान 'बिग बॉस' में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। वीडियो में दोनों अभिनेता बाइक चलाकर सेट पर आते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धांत और ईशान का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। 

Paul Haggis: बढ़ती जा रहीं ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस की मुश्किलें, चौथी महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप
 
विज्ञापन

बता दें कि सलमान खान को पिछले दिनों डेंगू हो गया था। इसी वजह से करण जौहर ने बीते हफ्ते 'बिग बॉस' का 'वीकएंड का वार' होस्ट किया था। हालांकि, अब सलमान पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अपने काम पर भी लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस वीकएंड का वार में एक तरफ सलमान कटरीना के साथ मस्ती करेंगे। दूसरी तरफ वह शो में नजर आए कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें