बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दुसरे के माता-पिता तक पहुंच गए। एक तरफ साजिद खान ने अर्चना गौतम की मां के बारे में बोला तो वहीं दूसरी तरफ अर्चना भी साजिद के पिता पर पहुंच गईं। दोनों तू-तू, मैं-मैं करते हुए अपशब्द पर उतर आए। इसके बाद साजिद खान अपने दिवंगत पिता कमरान खान को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपने मुश्किल भरे दिनों की यादें साझा कीं। साजिद खान ने बताया कि उनके पिता की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई थी और वे कुछ भी नहीं कर पाए।