फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: टिकट टू फिनाले में दांव पर लगी दोस्ती, निमृत-शिव के बीच आई दरार तो अपनी 'सखी' के खिलाफ हुए शालीन

Thu, 19 Jan 2023 02:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर और शालीन भनोट प्रियंका का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिव और निमृत की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दी। 
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। इस वीक कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले जीतने के लिए आपस में भिड़ते नजर आएंगे। वहीं, फिनाले में जगह बनाने के लिए कैप्टेंसी की रेस में निमृत के सामने शिव ठाकरे होंगे। इसके अलावा घरवालों ने प्रियंका चाहर चौधरी पर ताने कसना शुरू कर दिया है, जिसके बाद बीबी हाउस का माहौल फिर से गर्मा गया है।

विज्ञापन

सैंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर और शालीन भनोट प्रियंका को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सौंदर्या हाथ में थाले लेकर 'जगत माता' प्रियंका की आरती उतारती हैं। इसी बीच शालीन प्रियंका को ओवरकॉन्फिडेंस की देवी बोलते है। यह सब देखकर प्रियंका कहती हैं कि इन्होंने युद्ध शुरू कर दिया है। वहीं, शालीन को निमृत और सौंदर्या के साथ देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अपनी सखी यानी प्रियंका के साथ दोस्ती खत्म कर दी है।

Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कैप्टेंसी टास्क में शिव का प्रियंका का नाम देना निमृत को पसंद नहीं आता है। इस पर वह शिव से सवाल करती हैं कि उन्हें सपोर्ट करने के बजाय प्रियंका का नाम क्यों लिया। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि शिव और सौंदर्या आपस में भिड़ गए है। इस दौरान सौंदर्य शिव की निमृत संग दोस्ती पर निशाना साधती हैं और कहती हैं कि तुम अपनी दोस्ती को देखो, तुम्हारी भी कोई दोस्ती नहीं है। इसके बाद सौंदर्य निमृत की ओर इशारा करके कहती हैं कि आज इसकी भी आंखें खुल गई होंगी।

Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो फिल्म को बना सकती हैं सुपरहिट

विज्ञापन

बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले को कैप्टेंसी से जोड़ दिया है, जो भी कंटेस्टेंट कैप्टन बनेगा वो ही फिनाले वीक में जाने का हकदार होगा। ऐसे में बिग बॉस ने शो की दोबारा से शुरुआत कर निमृत को घर का कैप्टन बनाया, जिनसे बाकी कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी छीननी है। ऐसे में जब शिव ने प्रियंका का नाम कैप्टेंसी के लिए तो निमृत नाराज हो गईं। ऐसे में फिनाले से पहले ही निमृत और शिव की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।

Jacqueline Fernandez: 'मेरी भावनाओं के साथ खेला...करियर बर्बाद किया', सुकेश के खिलाफ जैकलीन ने दिया बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें