टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सायंतनी घोष एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कुमकुम' से की थी। हालांकि, 'नागिन' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। सायंतनी घोष ने ‘नागिन’ से इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया, लेकिन इसी पहचान ने उन्हें एक साल-ड़ेढ तक बेरोजगार भी रखा था। टीवी की सबसे पुरानी 'नागिन' अपनी जिंदगी में बहुत बुरा दौर झेल चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अपने मुश्किल भरे दिनों की बात करते हुए सायंतनी घोष ने अपना दर्द बयां किया है।