फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क लाया घरवालों के बीच दरार, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य

Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो को शुरू हुए छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं और घर के अंदर सदस्यों के बीच रिश्तो में काफी बदलाव और तकरार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का नया सीजन हर दिन दर्शकों के लिए काफी कुछ नया और मजेदार लेकर आ रहा है। बिग बॉस 16 शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं और घर के अंदर सदस्यों के बीच रिश्तो में काफी बदलाव और तकरार देखने को मिल रही है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को सभी सदस्यों में से किसी एक का समर्थन करना पड़ा।

विज्ञापन

मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के लिए बिग बॉस ने घर के कप्तान अब्दु को कन्फेशन रूम में बुलाकर उनसे उनके पसंदीदा सदस्यों के नाम पूछे। इस पर अब्दुल ने साजिद, निमृत, स्टैन और शिव को उनके पसंदीदा सदस्य बताए। इसके बाद बिग बॉस ने अब्दु से कहा कि अगर वह चाहे तो अपने कप्तान के विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने पसंदीदा सदस्यों को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। इस पर अब्दु ने अपने सभी पसंदीदा सदस्यों को इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचा लिया।

Bhediya: 'भेड़िया' के प्रमोशन में बिजी वरुण-कीर्ति, मुंबई की सड़को पर बाइक राइड करते आए नजर

इसके बाद बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क के लिए बाकी बचे सदस्यों के लिए एक टास्क आयोजित किया। इस टास्क के तहत बिग बॉस ने तीन-तीन के ग्रुप में सदस्यों को बालकनी में बुलाया और सेफ हुए सदस्यों से कहा कि वह फूलों की दुकान में दुकानदार की भूमिका निभाते हुए उनके पास आ रहे घर वालों को गुलाब का फूल दें। वहीं, अन्य घरवाले बालकनी में खड़े तीन सदस्यों में से किसी एक को गुलाब देंगे। अंत में तीनों में से जिस सदस्य के पास गुलाब सबसे कम होगा, वह इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। टास्क करते हुए बिग बॉस ने सबसे पहले गोरी, अर्चना और शालीन को बालकनी में बुलाया। जिसके बाद सभी घर वाले तीनों में से शो में सबसे ज्यादा इन्वॉल्व होने वाले सदस्य को गुलाब देते नजर आए। पहले राउंड के अंत में सबसे कम फूलों के साथ गोरी नागोरी नॉमिनेट हुई।

Carnival Row: खत्म होने जा रहा है 'कार्निवल रो', जाने कब स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन

विज्ञापन

इसके बाद बिग बॉस ने दूसरे राउंड में टीना, सुंबुल और गौतम को बुलाया राउंड। अंत में सबसे कम गुलाब के साथ सुंबुल इस हफ्ते फिर बेघर होने के लिए नॉमिनेट  हो गईं और अंत में प्रियंका, अंकित और सौंदर्या में से सबसे कम गुलाब पाने की वजह से प्रियंका नॉमिनेट हुईं। हालांकि नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के डबल स्टैंडर्ड्स भी देखने को मिले। नॉमिनेशन टास्क में टीना का सपोर्ट करने की वजह से सुंबुल शालीन से नाराज नजर आईं तो वहीं अर्चना के धोखा देने की वजह से प्रियंका भी उनसे नाराज नजर आईं और इस तरह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका, सुम्बुल और गोरी नॉमिनेट हुईं।

Pawan Singh-Jyoti: पत्नी ज्योति ने दी पवन सिंह की पोल खोलने की धमकी? यूजर्स बोले- हो सके तो शादी बचा लीजिए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें