जाने से पहले प्रियंका से पूछा सवाल
सलमान खान ने प्रियंका चौधरी के एविक्शन का एलान करने से पहले अभिनेत्री से एक सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।' वहीं, प्रियंका के एविक्शन के बाद सलमान खान अंकित से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि कैसा लग रहा है तुम्हें, कि ये जा रही है? इस पर अंकित कहते हैं, 'बहुत बुरा लग रहा है।' इस मौके पर अंकित की आंखें नम हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
क्या सच में बाहर होंगी प्रियंका चौधरी
बीते एपिसोड में प्रियंका चौधरी का एविक्शन दिखाया गया। लेकिन वह घर से बाहर होंगी या नहीं? इस पर भी एक सवाल है। माना जा रहा है कि शो को मिल रही खराब रेटिंग की वजह से ही मेकर्स ने यह गेम खेला है। इस हफ्ते प्रियंका के अलावा, सुंबुल तौकिर खान और गोरी नागौरी भी नॉमिनेशन में थीं। इसी वजह से प्रियंका के एविक्शन पर लोग हैरान हैं।