फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल

Thu, 05 Jan 2023 03:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के नए प्रोमो में शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान शालीन अपना आपा खोते दिखे, वहीं प्रियंका के जवाब ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया  है और लोग उन्हें शेरनी कहते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस का 16वां सीजन लड़ाइयों की वजह से खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो के हर सीजन में वैसे तो हमेशा ही कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते रहते हैं लेकिन इस बार एक नहीं बल्कि कई बार देखने को मिला है कि लड़ाई के बीच प्रतिभागी आए दिन अपना आपा खोते दिखाई देते हैं। इसमें गाली-गलौच से लेकर तोड़फोड़ यहां तक की हाथापाई नौबत भी आ जाती है। अब प्रियंका चाहर चौधरी से बहस के बीच शालीन एक बार फिर से अपना आपा खोते नजर आए। मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर

विज्ञापन

साझा किए गए 'बिग बॉस 16' के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि नॉमिनेशन को लेकर प्रियंका और शालीन के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। इस दौरान शालीन कहते हैं कि मुझे नॉमिनेशन से डर लगता है, तुम्हें नॉमिनेशन से डर लगता है, इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी कहती हैं कि मेरे लिए हमेशा बोलता है, आज बारी थी तो कर सकता था। बहस के बीच शालीन टेबल पर रखा सामान उठाकर पटकते दिखाई दिए।
 

शालीन भनोट बेहद गुस्से में सामान उठाकर फेंकते हैं हालांकि प्रियंका बिना डरे एक्टर को जवाब देती हैं और कहती हैं कि गुस्सा और ये सब दिखाना मत शालीन भनोट और सब मुझे मत दिखाना, ये टीना दत्ता को दिखाना वही झेलेंगी ये सब। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
 

Honey Singh: ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

विज्ञापन

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जिस तरह सामान फेंकने के बाद भी प्रियंका चाहर चौधरी बिल्कुल भी नहीं झिझकी, शेरनी लड़की है, आपने (शालीन) गलत से पंगा ले लिया।" इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, "प्रियंका चाहर चौधरी ने जैसे शालीन को जवाब दिया, बस निडर, शेरनी, क्वीन।" बाकी कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।


 

Beyond Fest: RRR ने बियॉन्ड फेस्ट में रचा इतिहास, स्क्रीनिंग के लिए महज 98 सेकंड में बिके सारे टिकट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें