अनुपमा
स्टार प्लस का मशहूर शो 'अनुपमा' पिछले कई हफ्तों से लगातार टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर बना हुआ है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो 'अनुपमा' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो में इस वक्त चल रहा ट्रैक अनुज और अनुपमा की जिंदगी में नए तूफान आने की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। 'अनुपमा' इस बार 2.8 मिलियन इंप्रेशन के साथ फिर से टॉप पर है।
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का शो इस हफ्ते भी दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है। जहां पिछले कई हफ्ते यह शो दूसरे स्थान पर था तो वहीं पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी शो ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। नील भट्ट और आयशा सिंह के इस शो में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जो फैंस को देखना काफी अच्छा लगा रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' को इस हफ्ते 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और यह दूसरे स्थान पर है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जहां इस लिस्ट में चौथे स्थान पर था, तो वहीं इस बार इसने छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। स्टार प्लस के इस शो में फैंस को कहानी के साथ-साथ अक्षरा और अभि के बीच आई दूरियां और शो में लीप का ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वजह से इस बार शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। आपको बता दें, लीप के बाद शो की स्टार कास्ट में बदलाव देखने को मिलेगा।
Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन
इमली
इस हफ्ते की लिस्ट में 'इमली' का असर दर्शकों पर थोड़ा कम होता दिख रहा है। 'इमली' तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, शो का टीआरपी लिस्ट में बने रहना यह बता रहा है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'इमली' को दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं। अथर्व और इमली की जोड़ी को लोग अपना प्यार दे रहे हैं। 'इमली' को इस हफ्ते 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।