फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले टूटी मंडली, निमृत के बेघर होने पर शिव ठाकरे हुए भावुक

Tue, 07 Feb 2023 02:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस सीजन 16 में निमृत कौर अहलूवालिया का सफर खत्म हो गया है। इसी के साथ शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने टॉप पांच में जगह बना ली है।
विज्ञापन
निमृत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस सीजन 16 में हर दिन कोई न कोई चौंका देने वाली चीज सामने आ जाती है। ताजा एपिसोड में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। दरअसल, मिड वीक में अचानक निमृत कौर अहलूवालिया बिग बॉस से बाहर हो गई हैं। जनता की लाइव वोटिंग की वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा है। निमृत 18 हफ्तों तक बिग बॉस के घर में जगह बनाने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के वकील का सनसनीखेज दावा, बोले- आलिया का पहले पति से अब तक नहीं हुआ तलाक
वह इस शो की पहली और आखिरी कैप्टन रहीं। साथ ही, वह बीते हफ्ते टिकट टू फिनाले वीक भी जीतने में कामयाब रही थीं। बता दें कि ताजा एपिसोड में घर में एक बार फिर जनता की एंट्री हुई थी। इसके  बाद बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया  कि टास्क से आज टॉप पांच फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। इसके लिए बिग बॉस ने सभी को टास्क के नियम भी बताए। उन्होंने कहा कि सभी को जनता के सामने वोट मांगने होंगे। इस दौरान घरवालों को चुनाव चिन्ह भी दिए। टास्क में सभी ने बारी-बारी से अपनी बात रखी और जनता से वोट की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Pathaan: 'पठान' का साथ देना 'टाइगर' के लिए रहा खास, दोनों कलाकारों ने कहा- फिर से साथ काम करना शानदार
इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर अपना फैसला सुनाया। बिग बॉस ने बताया कि जनता ने फिनाले के लिए टॉप पांच कंटेस्टेंट्स का चुनाव कर लिया है। बिग बॉस ने आगे बताया कि छह घरवालों में से जिनका सफर यहीं तक था उनका नाम निमृत कौर अहलूवालिया है। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद शिव ठाकरे इमोशनल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें