बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले जल्द होने वाला है, लेकिन उससे पहले घर का माहौल बिलकुल बदल चुका है। सुंबुल के घर से बाहर निकलने के बाद अब इस शो में मात्र छह सदस्य ही बचे हैं। ताजा एपिसोड में बिग बॉस में बहुत कुछ देखने को मिला। शो की शुरुआत में एक तरफ मंडली तो दूसरी तरफ अर्चना, शालीन और प्रियंका एक दूसरे ग्रुप के बारे में बात करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding Live: संगीत नाइट का पहला वीडियो आया सामने, यहां देखें कैसा है अंदर का नजारा
शो में आगे शेखर सुमन सभी घरवालों अपने अंदाज में रोस्ट करते नजर आए। इस दौरान शेखर सभी घरवालों को खूब हंसाते भी हैं। इसके बाद एपिसोड में आगे शेखर सभी कंटेस्टेट्स से मिलने घर के अंदर भी जाते हैं। शो में आगे राशन के लिए टास्क भी देखने को मिलता है। बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं औऱ बताते हैं कि सभी को एक दूसरे को रैंक करना है कि इस शो को जीतने का हकदार होना है। सभी को एक नंबर एक से लेकर छह तक एक दूसरे को रैंक करना होता है। जिसके बाद उसी हिसाब से घरवालों राशन मिलेगा।
यह भी पढ़ें- OTT This Week: 'फर्जी' से 'थुनिवु' तक, इस हफ्ते साउथ-बॉलीवुड में कड़ी टक्कर, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
शो आगे सभी एक दूसरे का नाम लेते नजर आते हैं। आगे, अर्चना का चौथे नंबर पर नाम आता है लेकिन वह इस नंबर पर जाने से इनकार कर देती हैं। जिसकी वजह से यह कार्य रद्द हो जाता है। टास्क रद्द हो जाने के बाद बिग बॉस अपने वादे के मुताबिक घरवालों को कॉमन राशन दे देते हैं। शो में आगे सभी घरवाले अर्चना को खूब खरी-खरी सुनाते हैं।