'बिग बॉस 16' के फिनाले एपिसोड की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। अपने 16वें सीजन के फिनाले की ओर बढ़ते टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो में हर पल नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जहां बीते दिनों शो की दमदार कंटेस्टेंट मानी जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान फिनाले की रेस से बाहर हो गई थीं, वहीं आने वाले एपिसोड्स में एक और एविक्शन होने वाला है। इस एविक्शन से शो के दर्शकों को 340 वोल्ट का झटका लग सकता है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनके मुताबिक बिग बॉस के घर में मिडनाइट एविक्शन हुआ है, जिसमें सबकी चहेती और 'बिग बॉस 16' ट्रॉफी की मजबूत दावेदार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चलिए जानते हैं, कौन हुआ शो से बाहर....