कलर्स टीवी द्वारा जारी प्रोमो में एमसी स्टैन के साथ इक्का, सीधे मौत जैसे रैपर नजर आने वाले हैं। इस दौरान सभी रैपर अपने फैंस के आगे और बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एमसी स्टैन को लाइव परफॉर्मेंस करते देख सभी लोग नए साल के पहले दिन का मजा ले रहे थे।
बिग बॉस का हर सीजन अपने कंटेस्टेंट के कारण चर्चा में बना रहता है। इस बार भी बिग बॉस 16 अपने मनोरंजन और घर के अंदर हो रहे कंटेस्टेंट के बीच झगड़ों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस के आने वाले नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार लाइव रैप परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। इसमें एमसी स्टैन और जाने माने रैपर अपने फैंस के आगे लाइव शो करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
एमसी स्टैन के साथ इक्का और सीधे ने दी लाइव परफॉर्मेंस
कलर्स टीवी के द्वारा जारी प्रोमो में एमसी स्टैन के साथ इक्का, सीधे मौत जैसे रैपर नजर आने वाले हैं। इस दौरान सभी रैपर अपने फैंस के आगे और बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एमसी स्टैन को लाइव परफॉर्मेंस करते देख सभी लोग नए साल के पहले दिन का मजा ले रहे थे। एमसी स्टैन के द्वारा फैंस के सामने रैप कर उनका मनोरंजन किया गया। इसके अलावा घर के सभी सदस्य जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
नए एपिसोड में दिखेंगे धर्मेंद्र
नए एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, करण कुंद्रा, राजीव अदतिया और होस्ट सलमान खान के साथ साल 2022 का आखिरी दिन जश्न मनाते दिखाई देंगे। वहीं, आने वाले एपिसोड में विकास मनकतला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विकास को दिखाया बाहर का रास्ता
बाहर निकलने के बाद विकास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें घर से इतनी जल्दी बेदखल होने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि घर में लगभग तीन सप्ताह बिताएं है और उनकी अभी तक की यात्रा काफी अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने पर हैरान हूं, लेकिन नया साल परिवार के लोगों के साथ बिताने को मिलेगा, इसके लिए खुशी है।