लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।
अक्सर चर्चा में रहने वाला टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर दिन प्रसारित होने वाले नए एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार और रोमांचक देखने को मिलता है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित होने शो के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार और मनोरंजक देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।
इस दौरान जान्हवी कपूर शो के सबसे चहेते सदस्य अब्दु रोजिक के साथ फ्लर्टिंग करती भी नजर आईं। दरअसल अब्दु को देख जान्हवी उनसे कहती हैं कि आप हमेशा सबको कॉन्प्लीमेंट देते हैं तो आज आपको मुझे भी कंपलीमेंट देना होगा। इतना कहते ही जान्हवी अब्दु से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं? इस पर अब्दु जवाब देते हैं कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके बाद जान्हवी अब्दु से कहती हैं कि मुझे आपका नंबर भी याद है और वह सबके सामने अब्दु का नंबर कहती हैं, जिसे सुन अब्दु शर्मा जाते हैं।
TKSS: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर बोनी कपूर ने खोले जाह्नवी के राज, सुन चिल्ला पड़ी अभिनेत्री
इतना ही नहीं जान्हवी सबके सामने अब्दु को कान में अपना नंबर बताती हैं और उनसे पूछती है कि आपको मेरा नंबर याद रहेगा ना? इस पर जान्हवी को जवाब देते हुए अब्दु रोज कहते हैं कि मैं आपको फोन करूंगा। सभी सदस्यों के साथ समय बिताने के बाद जान्हवी कपूर सलमान खान के साथ मस्ती करती भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ मंच पर बैले डांस किया बल्कि अब्दु रोजिक मिमिक्री करती भी नजर आईं।
Janhvi Kapoor: महज 25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग