माना जा रहा था बिग बॉस सीजन 16 का खिताब प्रियंका चाहर चौधरी या फिर शिव ठाकरे जीत सकते हैं, लेकिन नतीजे बिलकुल इसके उलट आए हैं। सभी को चौंकाते हुए स्टैन नए विनर बन गए हैं। बता दें कि फिनाले में आखिरी दो कंटेस्टेंट के रूप में प्रियंका जगह बनाने में नाकाम कर गईं और उन्हें घर से बाहर आना पड़ा। इसके बाद स्टैन और शिव के बीच ट्रॉफी के लिए सीधा मुकाबला था। हालांकि, शो में दोनों दोस्त यह कहते नजर आए कि कोई भी जीते उन्हें खुशी होगी। इसके बाद सलमान ने विनर के रूप में स्टैन के नाम की घोषणा कर दी।
MC Stan: एमसी स्टेन ने कभी सड़कों पर गुजारी थीं रातें, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी
गौरतलब है कि बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में टॉप फाइव में सबसे पहले शालीन भनोट बाहर हुए थे। उसके बाद अर्चना गौतम भी बेघर हो गई थीं। उनके घर से बाहर निकले के कुछ समय बाद प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई थीं। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शाम सात बजे शुरू हुआ था और यह शो लगभग साढ़े पांच घंटे से भी ज्यादा चला।
Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना