priyanka chahar choudhary
- फोटो : social media
18 साल की उम्र में शुरू कर दिया था काम
प्रियंका चौधरी ने 18 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उनका असल नाम परी चौधरी है और वह जयपुर की रहनेवाली है। हालांकि उन्होंने एक न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर अपने नाम में बदलाव किया था। वह एक्ट्रेस बनने से पहले इवेंट शो होस्ट करती थी। वह टेलीविजन शोज में आने से पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।
priyanka chahar choudhary
- फोटो : social media
priyanka chahar choudhary
- फोटो : social media
इन शो में भी किया है काम
वह बिग बॉस और उडारियां से पहले 'ये है चाहतें', 'सावधान इंडिया' और 'गठबंधन' जैसे शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इसके अलावा वह पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन तमाम मूवी और शो में काम करने के बाद उन्हें असल पहचान उडारियां ' में तेजो के किरदार से मिली। इस शो के बाद उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला था। बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनने के बाद अभिनेत्री को एक अलग पहचान मिली है। इस शो के जरिए वह पहले से भी ज्यादा फेमस हो गई हैं। उनके फैंस उन्हें बिग बॉस 16 का विनर मानकर चल रहे हैं।