रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आज फिनाले होने वाला है। कुछ ही घंटों में शो के विजेता का नाम पता चल जाएगा। देश भर की नजरें फिलहाल शो के फिनाले पर टिकी हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार का विजेता कौन होगा? इस बीच 'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरूला की पत्नी और शो की पूर्व प्रतिभागी युविका चौधरी ने चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस 16' के विजेता बनने को लेकर प्रियंका चौधरी का नाम सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर लिया जा रहा है। प्रियंका चौधरी के विजेता बनने के कयास को लेकर ही युविका ने चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा दिया है। युविका ने एमसी स्टैन और शिव ठाकरे का समर्थन किया है।