'बिग बॉस 16' को खत्म हुए काफी समय हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कंटेस्टेंट को आए दिन एक साथ शो की सक्सेस पार्टियों में देखा जा रहा है। बिग बॉस का यह सीजन कई मामलों में पिछले सीजन से काफी अलग था और कंटेस्टेंट को शो के अंदर ही काम मिलना शुरू हो गया। शो के बाद कई सितारों की किस्मत चमकने वाली है, जिसमें शिव ठाकरे का भी नाम है। वहीं, बीते दिन शिव को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मिलने के लिए बुलाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।