फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अर्चना की बातें सुनकर शालीन ने खोया आपा, अब्दु के इग्नोर करने पर निमृत हुईं दुखी

Thu, 29 Dec 2022 02:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्चना शालीन को ज्यादा सब्जी देने से मना कर देती है।  इस बात पर शालीन बुरा मान जाते हैं। धीरे-धीरे इस मुद्दे पर बात बढ़ जाती है। इस दौरान अर्चना शालीन पर पर्सनल टिप्पणी करने लगती हैं। जिसके बाद शालीन अपना आपा खो बैठते हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर हर दिन उथल-पुथल देखने को मिलती है। ताजा एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। शो की शुरुआत में विकास और अर्चना के बीच जमकर बहस देखने को मिलती है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि बात बाप तक पहुंच जाती है। वहीं, अर्चना विकास को यह तक कह देती हैं कि वह पिता नहीं बन सकते। शो में आगे खाने के लिए घरवालों के बीच जबर्दस्त बहस  देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ेंBhumi Pednekar: 'लस्ट स्टोरीज' के दौरान बेहद नर्वस थीं भूमि पेडनेकर, इंटीमेट दृश्यों को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

 

अर्चना शालीन को ज्यादा सब्जी देने से मना कर देती है।  इस बात पर शालीन बुरा मान जाते हैं। धीरे-धीरे इस मुद्दे पर बात बढ़ जाती है। इस दौरान अर्चना शालीन पर पर्सनल टिप्पणी करने लगती हैं। जिसके बाद शालीन अपना आपा खो बैठते हैं और घर की चीजें फेंकने लगते हैं। शो में आगे शालीन बार बार कैमरे के सामने आकर बिग बॉस से रिक्वेस्ट करते हैं कि उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया जाए। इस दौरान घरवाले शालीन को समझाते नजर आते हैं। वहीं, शालीन लगातार रोते दिखते हैं। इस पूरे बवाल के बाद रात में साजिद, शिव और स्टैन आपस में बात करते नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?
 

इस बीच साजिद कहते हुए दिखते हैं कि शालीन में सच में रो रहा है तो भी लग रहा है कि वह एक्टिंग कर रहा है। शो में आगे अर्चना को अपनी गलती का अहसास होता है और वो विकास को सॉरी बोलती नजर आती हैं। वहीं, विकास उन्हें कहते हैं कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरी तरफ शालीन प्रियंका से टीना से बात करते हुए दिखते हैं। एपिसोड के आखिर में अब्दु निमृत को इग्नोर करते दिखते हैं, जिससे वह काफी दुखी नजर आता हैं। इस बारे में निमृत सुंबुल से बात करती दिखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें