फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: जनता के सामने जोश में होश खो बैठे शालीन और अर्चना, रोमांटिक डांस के दौरान स्टेज से गिरे धड़ाम

Mon, 06 Feb 2023 12:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' में इस बार जनता घर के अंदर जाएगी। कंटेस्टेंट को उन्हें इंप्रेस करना होगा, जिसके लिए वह स्टेज पर बारी-बारी आकर अपनी बातें रखते हैं। कोई कंटेस्टेंट दिल की बात कहेगा, तो कोई डांस करके दिखाएगा।
विज्ञापन
अर्चना गौतम, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 16’ के फिनाले की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है और ऐसे में बीबी हाउस में भी बहुत कुछ नया देखना को मिल रहा है। हाल ही में शो से सुंबुल का सफर खत्म हो गया था, तो अब मिड वीक एविक्शन में निमृत के बेघर होने की खबरें हैं। इस बार ऑडियंस की मौजूदगी में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें शालीन भनोट और अर्चना गौतम के साथ ऐसे घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, 'बिग बॉस 16' में इस बार जनता घर के अंदर जाएगी। कंटेस्टेंट को उन्हें इंप्रेस करना होगा, जिसके लिए वह स्टेज पर बारी-बारी आकर अपनी बातें रखते हैं। कोई कंटेस्टेंट दिल की बात कहेगा, तो कोई डांस करके दिखाएगा। अर्चना शुरुआत से अंत तक शो में अकेले खेलने की बात करती हैं, तो शालीन जनता से मिले प्यार के लिए धन्यवाद करते हैं। इसके अलावा शिव, प्रियंका और स्टैन भी अपने दिल का हाल बयां करते नजर आते हैं।

Lata Mangeshkar: सैंड आर्टिस्ट ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शालीन और अर्चना जनता को इंप्रेस करने के रोमांटिक डांस करने के लिए स्टेज पर आते हैं। दोनों डांस कर ही रहे होते हैं कि अगले ही पल वह स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। दोनों को देखते ही सभी लोग हंसने लगते हैं। 

Grammy Awards 2023: ग्रैमी में बियॉन्से का दबदबा, रिकी ने बढ़ाया भारत का मान तो चूकीं पंडित रवि शंकर की बेटी
 
विज्ञापन

खबरों की मानें तो निमृत इस बार शो से बाहर हो जाएंगी। बीबी हाउस में आई जनता सभी कंटेस्टेंट के लिए वोट करेगी और कम वोट्स के आधार पर निमृत को बेघर कर दिया जाएगा। ऐसे मेंं 'बिग बॉस 16' को अपने टॉप पांच कंटेस्टेंट मिल जाएंगे, जिनमें शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन शामिल हैं।

New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें