फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाईं घरवालों के बीच दूरियां, एक-दूसरे की पीठ पर खंजर घोंपते दिखे कंटेस्टेंट

Tue, 01 Nov 2022 11:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स की ओर से मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके सामने आते हैं और पीठ पर खंजर घोपकर किसी को नॉमिनेट करते हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखना को मिल रहा है। इन दिनों गौतम के कैप्टन बनने के बाद से ही घर का माहौल गर्म है। वहीं, आज एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे की पीठ पर खंजर घोंपते नजर आएंगे। इसी वजह से सबके बीच जबरदस्त झगड़ा भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

दरअसल, मेकर्स की ओर से मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके सामने आते हैं और पीठ पर खंजर घोपकर किसी को नॉमिनेट करते हैं। सबसे पहले सौंदर्या शर्मा आकर निमृत को नॉमिनेट करती हैं और उसके बाद शालीन भनोट प्रियंका को घर का नेता बता देते हैं। शालीन कहते हैं कि प्रिंयका को लगता है कि सारी घर की दिक्कतें उन्हीं की हैं।

Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन

इसके बाद प्रियंका सामने आती हैं और शालीन को सच्चा रहने के लिए कहती हैं। इसी को लेकर प्रियंका और शालीन में जबरदस्त बहस होती है। वहीं, शिव के नॉमिनेट करने पर सुंबुल कहती हैं कि वह चुप रहती हैं तो कहते हैं कि बोलती नहीं है और बोलो तो भी दिक्कत। ऐसे में आज के एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर सभी कंटेस्टेंट के बीच टकरार देखने को मिलेगी।

Ayushmann-Tahira: 12वीं में आयुष्मान ने जीता था ताहिरा का दिल, धूमधाम से हुई थी शादी, फिर क्यों आई दरार?
 
विज्ञापन

बीते एपिसोड की बात करें तो प्रियंका और अर्चना की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दी थी। दोनों के बीच किचन की ड्यूटी को लेकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। इसके अलावा एपिसोड में शेखर सुमन भी बिग बॉस बुलेटिन लेकर हाजिर हुए और उन्होंने शिव को अपनी क्रिकेट टीम बनाने को कहा, जिस पर शिव ने प्रियंका को बेस्ट फील्डर बताया। 

Charu Asopa: राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें