मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रविवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें निमृत कौर, शालिन भनोट, प्रियंका चहर और गौतम विज खाने के लिए बहस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम प्रियंका से खाने को बांटने पर बात कर रहे हैं और लगता है उनकी यही बात शालिन को पसंद नहीं आई है, जिस वजह से शालिन और प्रियंका के बीच भयंक लड़ाई होती है। गौतम प्रियंका से कहते हैं कि शालिन को 20 अंडे।
इसके बाद सीधा प्रियंका और शालिन की बहस दिखाई गई है। प्रियंका शालिन की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'आप सारा खाना इन्हें ही दे दीजिए। क्योंकि इनका प्रोटीन ज्यादा जरूरी है।' इसके बाद शालिन का गुस्सा भी फट पड़ता है। शालिन चिल्ला चिल्लाकर प्रियंका से कहते हैं कि आपको अगर मुझसे बात करनी है तो थोड़ा तमीज में रहकर करें। हालांकि, इस दौरान वह प्रियंका की तरफ उंगली से प्वाइंट भी करते हैं। इसके बाद खाने को लेकर निमृत और गौतम भी लड़ पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और 'बिग बॉस' के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आज घर में खूब बवाल देखने को मिलेगा।
बता दें कि इस बार का 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके निशाने पर लिया। उन्होंने अंकित गुप्ता और सुम्बुल तौकीर को खूब खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, गुस्से में उन्होंने सुम्बुल को कमरे से बाहर तक निकाल दिया। हालांकि, शो में कटरीना कैफ ने भी एंट्री ली। वह यहां पर अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। कटरीना के साथ शो में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आए।