'बिग बॉस 16' में आए दिन कोई न कोई इमोशनल ड्रामा चलता रहता है, जिसके चलते बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में गेम के चलते ज्यादातर लोग अपने इमोशन बाहर नहीं आने देते, लेकिन इस वीकएंड बिग बॉस ने सभी घरवालों को दिल की बातें शेयर करने का मौका। इसके बाद घरवाले बिग बॉस से अपनी बातें शेयर करके इमोशनल होते दिखाई दिए। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे ने भी इमोशनल होते हुए बिग बॉस से अपनी कमजोरीयां साझा कीं।