बिग बॉस सीजन 16 में शालीन भनोट को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही वजह थी कि वह शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। एक्टर बिग बॉस की ट्रॉफी तो अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन इस शो की वजह से उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया। शालीन को यह मौका टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने दिया है। हाल ही खबर आई थी शालीन बेकाबू सीरियल में नजर आने वाले हैं। अब इस शो की पहली झलक भी सामने आ गई है। शो के प्रोमो में शालीन भनोट एक राक्षस के रूप में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति
इस टीजर को देखने पर आपको एक पल के लिए रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की याद आ जाएगी। शो में शालीन के साथ ईशा सिंह भी दिखेंगी। इससे पहले वह 'इश्क सुभानअल्लाह' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर खुद इसका प्रोमो लोगों के साथ साझा किया है।
यह भी पढ़ें- TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ 'बिग बॉस 16' ने मारी बाजी, 'अनुपमा' को TRP में तगड़ा झटका
इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब एक परी और राक्षस की शक्तियां टकराएंगी तब कायनात भी हो जाएगी बेकाबू।'' एकता के इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोगों को शालीन का लुक बहुत पसंद आया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''बीस्ट अवतार में शालीन बहुत अच्छे लग रहे हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''शालीन ने बेकाबू कर दिया।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 16 में शालीन ने कई लोगों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पांच में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, कम वोट मिलने की वजह से वह शो को जीत नहीं सके थे।