फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: लॉकअप के दूसरे सीजन से करण कुंद्रा का पत्ता साफ! बिग बॉस की इस हसीना को मिलेगी जेलर की कमान

Thu, 23 Feb 2023 11:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत का शो लॉकअप अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो में करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन खबरें हैं कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत एक बार फिर ओटीटी पर अपने रियलिटी शो लॉकअप के साथ वापसी करने जा रही हैं। शो से पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में उन्हें लॉकअप 2 का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ हफ्तों से शो सुर्खियों में बना हुआ है। कभी शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आती है, तो इस बार जेलर की भूमिका निभाने वाले करण कुंद्रा चर्चा में हैं।

विज्ञापन


जेलर की भूमिका में आए थे नजर
दरअसल, लॉकअप में कंगना रणौत के अलावा करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में नजर आए थे। वह शो में जब भी आते कंटेस्टेंट को मजेदार टास्क देखने को मिलते थे। वहीं, अब कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा दूसरे सीजन में जेलर की भूमिका में नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह बिग बॉस की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक शो का हिस्सा बनेंगी।
Ram Charan: अमेरिका में होगा RRR स्टार के बच्चे का स्वागत! गुड मॉर्निंग शो में राम चरण की एंट्री पर बोलीं होस्ट
विज्ञापन


नए शो में दिखेंगे करण
करण कुंद्रा हाल ही में कलर्स के इश्क में घायल सीरियल का हिस्सा बने हैं। करण शो में मुख्य किरदार निभा रहे हैं और ऐसे में कहा जा रहा है कि अब लॉकअप में रुबीना उन्हें रिप्लेस करेंगी। रुबीना इससे पहले खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि कुछ समय पहले आ रही ऐसी खबरों को रुबीना ने गलत बताया था, लेकिन अब करण का शो शुरू होने के बाद फिर से जेलर के लिए एक्ट्रेस के नाम ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

Sourav Ganguly Biopic: 'संजू' के बाद अब 'दादा' बनेंगे रणबीर कपूर! बल्ला थाम निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

मुनव्वर ने जीता था पहली सीजन
बता दें कि लॉकअप का पहला सीजन स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था। शो को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और ऐसे में नए सीजन के लिए सभी एक्साइटेड हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार कौन से सितारे कंगना रणौत के लॉकअप में कैदी बनते हैं। 
Javed Akhtar: जावेद अख्तर को रास नहीं आई 26/11 पर दिए गए बयान पर कंगना रणौत की तारीफ, बोले- वो जरूरी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें