फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB16 Weekend Ka Vaar: पहले ही हफ्ते सलमान खान के गुस्से के शिकार हुए गौतम, फेक बताते हुए अभिनेता ने लगाई क्लास

Fri, 07 Oct 2022 03:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 16 के पहले 'वीकएंड का वार' का प्रोमो जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी की वजह से 'वीकएंड का वार' बेहद खास होता है। कंटेस्टेंट हो या ऑडियंस, हर किसी को इस दिन का इंतजार रहता है। बिग बॉस 16 की जर्नी भी अपने पहले 'वीकएंड के वार' की ओर बढ़ रही है। दिल की धड़कन तेज हो चली हैं। और इस एपिसोड के प्रोमो ने दर्शकों का इंट्रेस्ट और बढ़ा दिया है। शो के प्रोमो में सलमान खान, अब्दु रोजिक को एक स्पेशल गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार यानी आज 'वीकएंड का वार' वाला एपिसोड टेलीकास्ट होने जा रहा है।

विज्ञापन


 Monalisa: मोनालिसा ने बोल्ड लुक से उड़ाए फैंस के होश, शिमरी गाउन में दिखा कातिल अंदाज

खास होगा सीजन का पहला 'वीकएंड का वार'
सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान, सीजन 16 के पहले 'वीकएंड का वार' की शूटिंग घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स के बीच करते हैं। एपिसोड के दौरान सलमान खान 19 साल के अब्दु रोजिक को स्पेशल गिफ्ट के तौर पर डम्बल देते हैं। वहीं, अन्य घरवालों को रियल साइड दिखाने की सलाह दे डालते हैं। सलमान खान कहते हैं कि अपना रियल साइड दिखाओ, ना कि पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट्स को कॉपी करो।

 Sajid Khan: गलत ढंग से छूने से लेकर बेहूदी डिमांड तक, साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की लिस्ट है लंबी

गौतम की लगेगी क्लास
आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अब्दु रोजिक ने बिग बॉस उनके लिए छोटे डम्बल देने की मांग की थी, जिसे सलमान ने पूरा किया। वहीं सलमान प्रोमो में गौतम की क्लास लगाते नजर आते हैं। भाईजान गौतम को फेक करार देते हैं। इतना ही नहीं सलमान घरवालों के साथ डिनर टेबल पर फन करते भी नजर आते हैं। 

Sapna Choudhary: विकी राघव संग सपना ने मटकाई ऐसी कमर, गाने ने पार कर दिया 182 मिलियन व्यूज का आंकड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें