फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: मां को याद कर रहे हैं अब्दु रोजिक, 'बिग बॉस' हाउस में नई दोस्त टीना दत्ता से की दिल की बात

Wed, 05 Oct 2022 11:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' के घर में आए अब्दु रोजिक अपनी मां को काफी याद कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने अपनी दोस्त टीना दत्ता को बताया है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में पहले एपिसोड से ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स के साथ खेल खेल रहे हैं और उनके लिए नई-नई परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शो में कंटेस्टेंट्स के बीच पहले दिन से ही लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो गया है। लेकिन इन सबके बीच कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती भी बढ़ रही है। अब्दु रोजिक बीबी फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं और टीना दत्ता के साथ उनकी दोस्ती बढ़ रही है। 

विज्ञापन

दरअसल, तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक का क्यूट अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। शो में भी हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, जिसमें टीना दत्ता भी शामिल हैं। टीना और अब्दू की दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसी बीच, लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु ने टीना को बताया है कि वह अपनी मां को बहुत याद कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला है कि टीना और अब्दु लिविंग एरिया में लगे सौफे पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं। अब्दु टीना को बताते हैं कि वह अपनी मां को बहुत याद कर रहे हैं।

वहीं, अब्दु भी टीना से पूछते हैं कि क्या आप अपनी मम्मी को याद कर रही हैं? इस बात पर टीना कहती हैं कि मैं अपनी रैनी को याद कर रही हूं। जब अब्दु पूछते हैं कि रैनी कौन? इस पर टीना कहती हैं कि रैनी मेरे डॉग का नाम है। टीना की बात सुनकर क्यूट अब्दु हैरान रह जाते हैं और वह अभिनेत्री को तकिए से मारने लगते हैं। टीना और अब्दु के बीच की यह बातचीत काफी क्यूट है, जिसे फैंस जरूर पसंद करेंगे।
 
विज्ञापन

बता दें कि बीते एपिसोड में टीना दत्ता ने अब्दु को प्रपोज किया था। उन्होंने अब्दु से पूछा था कि क्या मैं आपकी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं? इस बात पर वह शर्माते हुए दिखे थे। इस मौके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें