फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की... बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल

Tue, 18 Oct 2022 10:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस' 16 का अपकमिंग एपिसोड अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन कंटेस्टेंट्स के हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच आगे बढ़ रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं तो कुछ अपनी दुश्मनी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्चना गौतम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अर्चना रोज कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह शो में अपनी मौजूदगी का अहसास दर्शकों को करवाती हैं। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड भी अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है।

विज्ञापन

'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें गोरी और अर्चना के बीच कैट फाइट होती दिख रही है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्चना किचन में खाना बना रही हैं और गोरी लिविंग एरिया की सफाई कर रही हैं। तभी अचानक ही दोनों लड़ना शुरू कर देती हैं। दोनों की लड़ाई धक्का मुक्की तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, गुस्से में अर्चना गोरी पर पानी तक फेंक देती हैं, जिससे अर्चना भड़क जाती हैं और फिर वह भी गोरी पर पानी फेंक देती हैं।

यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस
 
 

दोनों की लड़ाई को घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स रोकने की कोशिश करते हैं। इस दौरान प्रियंका, गोरी और अर्चना के बीच में भी आती हैं लेकिन उन्हें भी बीच-बचाव करते हुए चोट लग जाती हैं, जिस वजह से वह भी भड़क जाती हैं, जिसके बाद गोरी और प्रियंका की बहस शुरू हो जाती है। इस बीच गोरी अपने पैर भी उठाने लगती हैं। इस लड़ाई में गोरी और अर्चना का पारा इतना हाई हो जाता है कि वे दोनों घरवालों के समझाने से भी शांत नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें:- Kiccha Sudeep: प्रिया को गिटार बजाकर किच्चा सुदीप ने किया था इंप्रेस, ऐसे टूटने से बचा था दोनों का रिश्ता
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो से साफ है कि आज के एपिसोड में घरवाले एक-दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आएंगे। लेकिन शो का यह हाईवोल्टेज ड्रामा दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें