फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर होते ही फूटा विकास मनकतला का गुस्सा, कंटेस्टेंट पर लगा दिए कई गंभीर आरोप

Sun, 01 Jan 2023 10:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विकास मनकतला ने इंटरव्यू में सभी कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की। विकास ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें घर में परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विकास मनकतला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 16’ में एक और जहां नए साल का जश्न मनाया गया, तो एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो गया। शो में वाइल्ड कार्ड बनकर हिस्सा लेने वाले विकास मनकतला को सलमान खान ने घर से बाहर कर दिया है। ऐसे में शो से बाहर आते ही विकास का कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा फूटा और उन्होंने कई आरोप लगाए। खासकर विकास ने अर्चना गौतम के रवैये पर खुलकर बात की। शो में दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था।  

विज्ञापन

 
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विकास मनकतला ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में सभी कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की। विकास ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें घर में परेशानी का सामना करना पड़ा था। विकास ने कहा, 'घर में ग्रुप बन गए हैं और उन लोगों ने मुझे अपने साथ मिक्स होने का मौका ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मेरा सफर अच्छा रहा।'
Fawad Khan: मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर पहली बार सामने आया फवाद का बयान, बोले- इससे सुधर जाएंगे रिश्ते
विज्ञापन

 
इसके अलावा विकास ने अर्चना गौतम को लेकर बात की। विकास ने कहा, 'अर्चना की बदतमीजी को हमेशा ही नजरअंदाज किया जाता है। कई बार उसे टोका जाता है, लेकिन उसे जिस तरह से डांट लगानी चाहिए, वैसे नहीं किया जाता। इस खेल में एंटरटेन करना, सही मुद्दों पर लड़ना सभी सही है, लेकिन घटिया सोच रखना और लोगों के इमोशंस का फायदा उठाना गलत है। इसी वजह से शो का लेवल डाउन हो जाता है।'
विज्ञापन

Karan Johar: सात साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं करण जौहर, वीडियो साझा कर कही यह बात

विकास का कहना है कि वह शो में एक बार फिर जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह कभी अर्चना और शिव ठाकरे से मिलना नहीं चाहते। वहीं, बात दें कि इस बार वीकएंड का वार पर सलमान खान ने अर्चना गौतम को समझाया था। वहीं, नए साल का जश्न मनाने के लिए शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा और राजीव अदातिया पहुंचे थे।
Disha Parmar: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार भी कहेंगी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को अलविदा, वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें