'बिग बॉस 16' हर दिन गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। हफ्ते की शुरुआत से लेकर आखिर तक कंटेस्टेंट्स जो भी कारनामे घर में करते हैं, उन सभी का हिसाब लेने सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड्स में आते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों और दर्शकों के लिए सैंटा बन एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। यह सरप्राइज एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसे सीजन की शुरुआत से लोगों का भरपूर प्यार मिला था। लेकिन पिछले दिनों उसे शो से बाहर होना पड़ा था। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक हैं। जी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब्दु रोजिक घर में वापसी करने वाले हैं।