फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के आदेश पर घर से बाहर निकले अब्दु रोजिक, स्टैन बोले- घर की रौनक चली गई

Sun, 18 Dec 2022 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो के 16वें सीजन में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने बताया कि मैनेजमेंट टीम ने उनसे अब्दु को बाहर भेजने की रिक्वेस्ट की है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' हर दिन गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। शनिवार के वार की शुरुआत में सलमान खान लोगों के हाल चाल पूछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने साजिद खान की क्लास लगा दी। सलमान ने बताया कि अब्दु के साथ किया गया मजाक किसी को भी पसंद नहीं आया। सलमान की डांट के बाद साजिद ने माफी मांग ली।
विज्ञापन

Avatar The Way of Water BO Collection: दूसरे दिन अवतार 2 की कमाई में जबर्दस्त उछाल, फिल्म ने किया इतना बिजनेस
 

एपिसोड में आगे बिग बॉस के मंच पर सर्कस की टीम नजर आई। इस दौरान फिल्म की टीम सभी घरवालों के साथ मजेदार गेम खेलती दिखी। फिल्म की टीम ने घरवालों के साथ हीलियम वाला गेम खेला। सभी ने इस गेम को खूब एंजॉय किया। इस दौरान रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी का भी प्रमोशन करते दिखे। रोहित ने अर्चना से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर वह इसका जवाब हां में देंगी तो शालीन को करंट लगेगा। इसके बाद उन्होंने सवाल का जवाब हां में दिया, जिससे शालीन को तगड़ा झटका लगा। 
Pathaan: प्रशंसक ने पूछी 'पठान' देखने की वजह, शाहरुख खान दिया ये जवाब
विज्ञापन

शो में आगे रोहित शेट्टी ने घर के नॉमिनेटेड सदस्य टीना, साजिद, शिव और शालीन को अच्छी खबर देते हुए बताया कि इस बार घर से कोई नहीं जा रहा है। हालांकि आगे बिग बॉस 16 में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने बताया कि अब्दु के मैनेजमेंट टीम ने उनसे अब्दु को बाहर भेजने की रिक्वेस्ट की है। आगे बिग बॉस ने बताया कि इस वजह से उन्होंने अब्दु को कुछ दिन की शूटिंग के लिए बिग बॉस के घर से बाहर जाने की अनुमति दे दी है। इस दौरान बिग बॉस ने बताया कि वापसी के बाद यह घरवालों पर निर्भर करेगा कि वह अब्दु को घर में कंटेस्टेंट के रूप में देखना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद बिग बॉस के कहने पर अब्दु ने घर को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद स्टैन कहते नजर आए कि घर की रौनक चली गई।
#AskSRK: 'बेशर्म रंग' विवाद के बीच फैन ने की पठान की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की मांग, शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें