उन्होंने ट्वीट किया कि मैं इस समय बिग बॉस 15 देख रही हूं। शो में सितारों की लव स्टोरी देखना मजेदार होगा। प्रतीक सेहजपाल शो में काफी अच्छा गेम खेल रहा है। हालांकि, प्रतीक को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। वहीं, जय भानुशाली को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।
वहीं, शेफाली के इस ट्वीट को लेकर अपने पति का बचाव करने के लिए माही विज आगे आईं। उन्होंने कहा कि, लगता है कि तुमको तुम्हारे एक्शन बुरे नहीं लगे थे। देखो तो कौन बोल रहा है। पति सपोर्ट में सामने आई माही का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शो में आज प्रसारित हुए वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने भी जय भानुशाली को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। जय को समझाते हुए सलमान ने कहा कि हर बार परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होती। आपके करियर में भी कई बार ऐसे कठिन हालात आए होंगे। उस समय आपने जिस तरह शांत रहकर काम किया है, यहां भी उसी तरह शांत रहना है।