मायशा से अपने दिल की बात कहते हुए ईशान ने घुटनों पर बैठकर मायशा को प्रपोज करते हुए कहा कि क्या वह उनकी मायशान बनेंगी। इसके बाद इस कपल ने इश्क वाला लव गाने पर एक रोमांटिक डांस भी किया। इस दौरान मायशा ने भी ईशान को आई लव यू टू कहते हुए अपने प्यार का इजहार किया।
यह पहली बार नहीं है बिग बॉस में इस तरह से कोई जोड़ी बनी हो। हालांकि, ईशान और मायशा की यह लव स्टोरी शो के इतिहास की अब तक की सबसे तेज स्टोरी है। इस सीजन दोनों का प्यार खूब सुर्खियों में हैं। वहीं बीते हफ्ते दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी आए थे। जिसके बाद शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने दोनों को सीमा में रहने की सलाह भी दी थी।
इधर ईशान के इस सरप्राइज के बाद सलमान ने मायशा से पूछा कि वह इतनी टेंशन में क्यों हैं। इस पर मायशा ने बताया कि वह नहीं चाहतीं कि आज ईशान शो से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि ईशान सुरक्षित और घर में उनके साथ रहें। जिसके बाद मायशा की यह इच्छा पूरी भी हो गई। दरअसल, दशहरे के मौके पर आज शो से किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया।