डाइट सब्या नामक एक डिजाइनर ने कॉपी किए गए फ्लैमिंगो और ऑरिजिनल फ्लैमिंगो की एक तस्वीर शेयर कर नाराजगी जताई है। डाइट सब्या ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, बिग बॉस का सेट वाकई बताता है कि उन्हें आर्ट की जरूरत है। असली आर्ट होम मैथ्यू माजोटा का है। बिग बॉस 15 के सेट डिजाइनर ने इसकी गंदी कॉपी की है।
वहीं, इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के सेट मकर्स काफी ट्रोल हो रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस का सेट ओमंग कुमार ने तैयार किया है। पिंक फ्लैमिंगो, मैथ्यू माजोटा का असली डिजाइन है जिसे 3.9 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। फ्लैमिंगो की इस मूर्ति को फ्लोरिडा के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रखा गया है।
मैथ्यू ने पिछले साल एयरपोर्ट के लिए ये पब्लिक आर्टवर्क तैयार किया था, जिसकी घोषणा उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। ये एक पिंक फ्लैमिंगो का स्कल्पचर है, जिसमें फ्लैमिंगों को पानी पीते हुए दिखाया गया है।