फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Finale: रश्मि देसाई ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर किया सिजलिंग डांस, दिलकश अदाएं देख उड़े फैंस के होश

Sun, 30 Jan 2022 08:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत, रितेश, राजीव और रश्मि देसाई अपने परफॉरमेंस से जलवा बिखरते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में टॉप 6 में जगह बनाने के बाद बेघर हुई रश्मि देसाई बॉलीवुड के पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर सिजलिंग डांस करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Rashmi desai - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 15 के फिनाले में कुछ ही समय बाकी रह गया है। फैंस को बेसब्री से विनर जानने का इंतजार है। पांच फाइनलिस्ट में से किसी एक को विनर चुना जाएगा, जिसकी घोषणा शो के होस्ट सलमान खान करेंगे,लेकिन उससे पहले स्टार्स फिनाले में जमकर धमाल मचाते नजर आएंगे। बिग बॉस 15 के फिनाले में एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के मिलने वाली हैं। जिसकी झलक सामने आ चुकी है। कलर्स टीवी की तरफ से फिनाले का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें राखी सावंत, रितेश, राजीव और रश्मि देसाई अपने परफॉरमेंस से जलवा बिखरते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में टॉप 6 में जगह बनाने के बाद बेघर हुई रश्मि देसाई बॉलीवुड के पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर सिजलिंग डांस करती दिखाई देंगी।

विज्ञापन

दिलकश अदाओं ने उड़ाए होश-
जहां वीडियो में सबसे पहले राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ 'मचा है हंगामा गाने पर' डांस करती दिखाई दे रही हैं तो वहीं उसके बाद रश्मि देसाई का डांस और दिलकश अदाएं फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। प्रोमो में रश्मि देसाई ग्रे और ब्लैक कलर की साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

जलवे बिखेरते नजर आएंगे सभी कंटेस्टेंट-
शो के फिनाले में सभी कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरते नजर आएंगे। जहां रश्मि ने टिप टिप बरसा पानी पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी तो वहीं शमिता शेट्टी भी पुष्पा फिल्म के सामी सामी सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉरमेंस देती नजर आ रही हैं। तो वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी फिल्म शेरशाह के गाने पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

एक्स विनर्स लेकर आए दस लाख प्राइज मनी-
बिग बॉस शो के फिनाले में पिछले बिग बॉस सीजन के विनर्स को भी बुलाया गया है। फिनाले में एक्स विनर्स एक दस लाख प्राइज मनी लेकर आए हैं। जो फाइनलिस्ट ये प्राइज मनी लेता है, वह पहले ही बिग बॉस विनर की ट्रॉफी से अपनी दावेदारी खत्म कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें