फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 15: दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया बिग बॉस 15 ये कहते ही रो पड़े सलमान, जानिए क्यों

Mon, 10 Jan 2022 03:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स ने बिग बॉस 15 को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हाल ही में जारी किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ये घोषणा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Big boss 15 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा थी कि जल्दी ही बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने घोषणा कर दी हैं कि बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है। अभी तक बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा था क्योंकि घर वालो को भी यही पता था कि जल्दी ही फिनाले हो जाएगा। इस दौरान 'टिकट टू फिनाले' के लिए प्रतिभागी भी एक दूसरे को जमकर टक्कर देते नजर आए। कुछ ने टास्क जीतकर घर में अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फिलहाल बिग बॉस के दो हफ्ते आगे बढ़ने की खबर से सभी घर वाले काफी खुश नजर आए तो वहीं सलमान खान का रिएक्शन भी देखने लायक था।

विज्ञापन

मेकर्स ने बिग बॉस 15 को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हाल ही में जारी किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ये घोषणा करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही प्रोमो शुरु होता है, तो बिग बॉस की आवाज आती है कि फिनाले वीक जीतने की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इसके बाद सलमान कहते हैं, सभी के लिए एक खुशखबरी है, शो को दो हफ्ते और आगे बढ़ाया जा रहा है। इतना सुनते ही राखी खुशी से उछल पड़ती हैं तो वहीं सभी घर वाले भी के चेहरों पर भी काफी खुशी दिखाई दे रही है, लेकिन सबसे दिलचस्प मूमेंट रहा, सलमान का रिएक्शन। उनका चेहरा देखने लायक था।
विज्ञापन

मेकर्स की तरफ से जारी किए गए प्रोमो की 10 सेकेंड की वीडियो शेयर की गई है। प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, "घरवालो की नई शपथ की सुबह हुई सुहानी, जब सलमान ने दी प्रतियोगियों को बिग बॉस एक्सटेंशन की गुड न्यूज"। आपको बता दें कि ये एपिसोड आज रात यानी 10 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। शो के इस प्रोमो पर भी लोग बिग बॉस के खिलाफ जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स नो उमर रियाज नो टीआरपी के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें