अर्शी खान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। अब हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अर्शी खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
'बिग बॉस 14' से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस अर्शी खान इन दिनों अपने निकाह की बात को लेकर काफी चर्चाओं में है। अर्शी खान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। अब हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अर्शी खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं।
अर्शी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईशान मसीह के साथ वीडियोज आदि साझा करती रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस खुद ये बात कह चुकी हैं कि ईशान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। इसलिए उनके फैंस में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि आखिर वह कौन है, जिसके साथ अर्शी शादी के बंधंन में बंधने जा रहीं हैं, लेकिन अर्शी ने अपने होने वाले शोहर की पहचान छुपाते हुए कहा है- 'बिग बॉस से आने के बाद मैंने यह फैसला किया है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखूंगी।' Shaktimaan: फुस्स हो गईं सिद्धांत चतुर्वेदी को ‘शक्तिमान’ बनाने की कोशिशें, रणवीर के साथ फाइनल हुआ ये निर्देशक
बिग बॉस सीजन 11 में भी अर्शी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन बिग बॉस सीजन 14 में आने के बाद उन्हें एक बड़ी पहचान मिली। बिग बॉस के घर में अर्शी ने अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था इसके अलावा अर्शी ‘इश्क में मरजावां’, ‘विष’ और ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अर्शी खान 2015 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ अफेयर की वजह से भी चर्चाओं में आईं थीं। Hit 2 Trailer: साउथ की इस फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर