फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा

Wed, 23 Nov 2022 03:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन वर्तमान में छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान बिग बी अक्सर दर्शकों और कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते वक्त अपने जीवन के किस्से सुनाते रहते हैं। अब शो के नए एपिसोड में, अभिनेता ने अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह बड़े हो गए तब उनके पिता भी उनसे वही सवाल करते थे, जो वे बचपन में अपने पिता से करते थे।  

विज्ञापन

अमिताभ ने अपने पिता का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'उस जमाने में हमारे बाबूजी की तनख्वाह 300-400 रुपये हुआ करती थी, हमारी माताजी को उतने में ही घर चलाना पड़ता था। बाबूजी, एक्स्ट्रा आमदनी के लिए कवि समलेन में जाया करते थे। उन्हें कार्यक्रम से वापस आते-आते काफी देर हो जाया करती थी। हम दरवाजा खोलने के लिए रात के 2-3 बजे तक जगते रहते थे। जब भी वे आते, हम उनसे एक ही बात कहते, 'इतनी देर! कितनी मेहनत करेंगे?' हमारे इस सवाल के जवाब में बाबूजी कहते थे कि पैसे बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। उनकी यह बात हमें याद थी। हम भी उन्हीं की तरह देर-देर तक काम किया करते थे।'

यह भी पढ़ें- Aindrila Sharma: एंड्रिला शर्मा के पैरों पर किस करके बॉयफ्रेंड सब्यसाची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हो रहा वीडियो

अमिताभ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'उस जमाने में हम एक समय में तीन फिल्मों में काम करते थे। इसलिए तीन शिफ्ट लगती थीं। काम खत्म करते करते हम जब रात को 3-4 बजे आते तो बाबूजी दरवाजा खोलते और कहते, 'क्या कर रहे हो, इतनी मेहनत क्यों कर रहे हो'। हम भी वही कहते, 'पैसे बड़ी मुश्किल से मिलते हैं'। हालांकि, काम के चक्कर में एक चीज हमेशा के लिए रह गई। वह ये कि हम हमारे बच्चों को बड़ा होता नहीं देख पाए। काम की व्यस्तता के कारण मैं अपने बच्चों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाया जो मुझे एक पिता के तौर पर करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- Disha Salian: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'उंचाई' में देखा गया था। इसके अलावा अमिताभ, प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'के' में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके अलावा अमिताभ फिल्म 'रणभूमि' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Samikssha Batnagar: सीरीज ‘धारावी बैंक’ में इरावती बनकर दमकीं समीक्षा, लोगों को याद आई 90 के दशक की तब्बू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें