फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 6 में नॉमिनेशन के दौरान हुए कई खेल

Mon, 05 Nov 2012 04:36 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस के 27वें दिन 'सुपर सैटरडे विद सलमान खान' में मंच पर किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ था बल्कि बिग बॉस सीजन 4 की विजेता श्वेता तिवारी और बिग बॉस 4 की कंटेस्टेंट डोली बिंद्रा ने सलमान के साथ खूब धमाल मचाया और मस्ती की। जुम्मे की रात असीम त्रिवेदी घर से बेघर हो गए थे उनकी भी सलमान ने जमकर टांग खींची। वहीं सुपरसैटरडे में  पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री मिंक के बिग बॉस के घर में आने की भी सूचना दी गई।
विज्ञापन


नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई
बिग बॉस 6 का रविवार जैसे ही हर सप्ताह नॉमिनेशन स्पेशल होता है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। घर की कैप्टन आशका को छोड़कर बाकी सभी नॉमिनेशन में शामिल थे। इसके अलावा सना को गुप्त टास्क दिया गया था जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा नामिनेशन वोट मिलने पर वो इस सप्ताह नॉमिनेशन से बच सकती है।

अपने टास्क में सफल हो यानी 7 वोट पाकर वो इस सप्ताह नॉमिनेशन से बच गईं। कैप्टन आश्का ने अपनी पॉवर का प्रयोग कर संपत पाल को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा सपना छह वोट और बृजेश तीन वोट मिलने से नॉमिनेशन का शिकार हो गए। यानी इस सप्ताह संपत, वृजेश और सपना इस सप्ताह नॉमिनेट है।
विज्ञापन


और क्या-क्या हुआ वीकेंड पर
संपत की जुम्मे की रात असलियत बाहर आने से सभी संपत के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सबने संपत से बात करने की कोशिश भी की लेकिन वो अपनी बात से पलट गईं। उर्वशी के पास कपडों की कमी होने से वे 2-3 दिन तक सिद्दू के कपड़े पहन सकती हैं।

सपना को 6 वोट मिलने से वे बेहद अपसेट दिखीं। सिद्दू का बिग बॉस ने लेयर वॉइस एनालेसिस किया जिसमें उन्होंने एक सवाल का गलत जवाब और 2 के संभावित उत्तर दिए बाकी सभी सवालों में वे जवाबों पर खरे उतरे। सभी घरवालों ने लिविंग एरिया में बताया कि वे बिग बॉस के घर में क्यों आए हैं। बिग बॉस के घर में रात के अंधेरे में मिंक ने की गुपचुप एंट्री जिसके बारे में घरवालों को आज के एपीसोड में पता चलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें