फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: विवियन को 'लाडला' का टैग दिए जाने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- गेम उल्टा भी पड़ सकता है

Thu, 24 Oct 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में दर्शकों को विवियन  का काम काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अब काम्या ने बिग बॉस  18 के अभिनेता को 'लाडला' बुलाने पर प्रतिक्रिया दी है। काम्या का मानना है कि यह खेल पर लंबे समय में अभिनेता को उल्टा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विवियन, काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम @viviandsena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम्या पंजाबी ने 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में विवियन डीसेना की मां प्रीतो का किरदार निभाया था। बिग बॉस 18 में दर्शकों को विवियन  का काम काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अब काम्या ने बिग बॉस  18 के अभिनेता को 'लाडला' बुलाने पर प्रतिक्रिया दी है। काम्या का मानना है कि यह खेल पर लंबे समय में अभिनेता को उल्टा पड़ सकता है।
विज्ञापन


काम्या ने जताई बिग बॉस से असहमति:
विवियन डीसेना, बिग बॉस 18 के घर में हैं, उन्हें शो के शुरुआती कुछ एपिसोड में बिग बॉस का  'लाडला'  के नाम से बुलाया गया है। काम्या पंजाबी ने इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है। अपने एक्स हैंडल पर अभिनेत्री ने विवियन को 'लाडला' कहने के लिए निर्माताओं की आलोचना की और कहा कि यह शब्द अभिनेता के लिए उल्टा पड़ सकता है। काम्या लिखती हैं, 'ये कलर्स का लाडला और सब क्या है???? और क्यों? यह विवियन को उल्टा पड़ने वाला है .. यहां कोई किसी का लाडला नहीं है... सिर्फ खेल है सब कुछ।

हेमा शर्मा ने कहा नए चेहरों के लिए असुरक्षा
हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर हुई हेमा शर्मा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने कहा कि अभिनेता को इस शब्द से बुलाना उनके जैसे नए आने वाले के लिए गलत है। हेमा ने कहा, 'थोड़े से हमारे जैसे जो नए चेहरे हैं, जो जैसे संघर्ष कर के यहां तक आए हैं, उन्हें थोड़ा सा असुरक्षा या ऐसा लगता है कि इसकी न पहले से ही सेटिंग है, हम किस खेत की मूली है। शो के शुरुआती कुछ एपिसोड में, जब विवियन ने कॉफी की मांग की, तो इसे बिग बॉस द्वारा भेजा गया क्योंकि उन्होंने बताया कि अभिनेता उनका 'लाडला' है। अब, यह शब्द निश्चित रूप से शो में कुछ प्रतियोगियों के साथ बहुत अच्छा नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

TikTok Star Minahil Malik: मिनाहिल मलिक का एमएमएस हुआ वायरल, पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार ने बताई सच्चाई

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें