फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 16: शिव ठाकरे ने प्रियंका पर लगाया झूठी होने का इल्जाम, कहा- एक्टिंग अच्छी करती हैं

Tue, 31 Jan 2023 07:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रियंका, शालीन और शिव को एक-एक करके कॉन्फ्रेंस रूम  में बुलाया जाता है। उसके बाद बिग बॉस तीनों कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि अगर उन्हें कोई स्पेशल पावर दी जाती है तो वह घर में किसे कंट्रोल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 का घर इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। बिग बॉस में आए दिन कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का 16वां सीजन फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट आपस में भिड़ रहे हैं। इन दिनों घर में लगातार कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और निमृत के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी। इसके बाद हाल ही में बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हुआ, जिसमें बिग बॉस शो के तीन कंटेस्टेंट प्रियंका, शिव ठाकरे और शालीन भनोट से अकेले में बात करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने शिव को लेकर कही ये बात
बिग बॉस के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रियंका, शालीन और शिव को एक-एक करके कॉन्फ्रेंस रूम  में बुलाया जाता है। उसके बाद बिग बॉस सबसे पहले प्रियंका से पूछते हैं कि अगर आप को एक विशेषाधिकार दिया जाए तो आप घर में किसको कंट्रोल करोगी। प्रियंका शिव ठाकरे का नाम लेती हैं। प्रियंका कहती हैं कि - मैं अकेले बता नहीं सकती हूं, लेकिन वह बहुत अलग तरीके से पोट्रे करता है। कोई भी शब्द पकड़कर गलत तरीके से पोट्रे करता है। मैं अगर कुछ करती हूं तो उसका आरोप मैं खुद पर ले सकती हूं, लेकिन कुछ ऐसी झूठी बातों को मैं खुद पर नहीं ले सकती हूं। 

यह भी पढ़ें-Shamita Shetty: आमिर अली को डेट करने की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- सिंगल और खुश हूं
विज्ञापन

Shiv Thakare-Shalin Bhanot - फोटो : सोशल मीडिया
शिव ने प्रियंका को बताया झूठी
इसके बाद शालीन से भी यही सवाल पूछा जाता है, जिस पर शालीन भी शिव का नाम लेते हैं। शालीन कहते हैं कि मैं थोड़ा सा शिव को कंट्रोल करना चाहूंगा, क्योंकि शिव निमृत और सुम्बुल को थोड़ा ज्यादा परेशान करता है। इसके बाद शिव ठाकरे से भी बिग बॉस कंट्रोल करने को लेकर सवाल करते हैं तो वह प्रियंका का नाम लेते हैं। शिव कहते हैं कि वह कुछ चीजें बहुत झूठ दिखाती हैं और अभी भी ट्राई कर रही हैं, वह शालीन वाला पार्ट भी। एक्टर अच्छी हैं तो शायद कर लेती हैं। हालांकि, वह कुछ चीजें झूठी दिखाती हैं। प्लेयर अच्छी हैं कुछ पर, अब भी झूठी चीजें भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan World Wide Collection: देश से लेकर विदेश तक 'पठान' की गूंज, छह दिन में छुआ 600 करोड़ का आंकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें