फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: हुमा की शादी पर मनोज बाजपेयी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस बोलीं- लड़के डोरे डालें तो...

Sun, 29 Jan 2023 07:44 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गैंग्स ऑफ वासेपुर के सभी कलाकार कपिल शर्मा शो के दौरान मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान मनोज बाजपेयी हुमा कुरैशी की टांग खिंचाई करते नजर आए। 
विज्ञापन
Manoj Bajpai Huma Qureshi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड में अक्सर कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता है। कपिल शर्मा शो में अक्सर बॉलीवुड कलाकार शिरकत करते हुए नजर आते रहते हैं। कपिल शर्मा के हाल ही के एपिसोड में गैंग्स ऑफ वासेपुर की स्टारकास्ट पहुंची थी, जिनमें मनोज बाजपेयी और हुमा कुरैशी भी शामिल थे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के सभी कलाकार शो के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं, मनोज बाजपेयी ने हुमा कुरैशी की टांग खिंचाई की।

विज्ञापन

Manoj Bajpai kapil sharma - फोटो : social media
मनोज बाजपेयी ने खींची हुमा कुरैशी की टांग
शो के दौरान अभिनेत्री खूब मस्ती करती नजर आईं। कपिल शर्मा ने शो के दौरान एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट किया। कपिल शर्मा ने हुमा कुरैशी से कहा कि क्या हुमा कुरैशी की तारीफ करना गलत बात है। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने भी हुमा को लेकर मजेदार बात कही, जिस पर सभी मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा कि इस परिवार में एक लड़की है, जो खूबसूरत है और शादी नहीं हो पा रही है। अच्छा ही है, कुछ लड़के डोरे डाल रहे हैं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

Manoj Bajpai Huma Qureshi - फोटो : social media
अभिनेत्री ने मनोज बाजपेयी को दिया जवाब
मनोज बाजपेयी की इस बात पर अभिनेत्री ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लड़के डोरे डालें तो ठीक है, लेकिन यह (कपिल) तो दो बच्चों के पिता हैं। इसके बाद एक बार फिर मनोज कपिल की साइड लेते हुए कहा कि दो बच्चों के पिता में कोई कमी होती है। तभी कपिल भी मजाक में कहते हैं कि बच्चों को थोड़े पता है कि उनका बाप शादीशुदा है। कपिल की बात पर सभी हंसने लगे।

यह भी पढ़ें-Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

Huma Qureshi - फोटो : social media
हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर से ही की थी। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने खूब शोहरत हासिल की। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें-वाणी‎-भूमि का ये हॉट लुक देख बढ़ी फैंस की धड़कनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें