फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा खान को बिकिनी फोटो शेयर करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

Fri, 10 Aug 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी सीरियल 'बिदाई' ,'सुसराल सिमर का' और फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी एक बोल्ड और बिकिनी फोटो की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी में एक फोटो शेयर की। इसके बाद से उन्हें अब इस फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का समाना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा की फोटो पर कमेंट करते हुए उनका और उनकी फिगर का मजाक उड़ाया है। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो काफी भद्दे कमेंट भी किए हैं। किसी ने उन्हें मुस्लिम होकर उनकी बॉडी शेमिंग को लेकर कमेंट किए तो किसी ने सीरीयल की बहू होने की वजह से बिकिनी में खुद को दिखाने पर भी उनका मजाक उड़ाया है।
 
गौरतलब है टीवी की पॉपुलर बहू सारा इन दिनों दुबई में छुट्टियां बिता रही हैं। आपको बता दें सारा का कुछ दिन पहले बर्थडे था । वो अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने दुबई गई थीं। जहां उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई और उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें