फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hain: बदल गया धारावाहिक के लोकप्रिय किरदार का चेहरा, इस अभिनेत्री को मिला अनीता भाबी बनने का मौका

Thu, 03 Mar 2022 02:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव को इस सीरियल में अनिता भाबी का मशहूर किरदार मिला है। तमाम भाषाओं की फिल्मों और धारावाहिकों में अपना हुनर दिखा चुकीं विदिशा की इस धारावाहिक में एंट्री को लेकर अटकलो का बाजार काफी दिनों से गर्म रहा है। 
विज्ञापन
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेलीविजन के तमाम लोकप्रिय किरदारों में शुमार हो चुका धारावाहिक ‘भाबीजी घर हैं’ का किरदार अनिता भाबी एक बार फिर नई पहचान पाने वाला है। अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव को इस सीरियल में अनिता भाबी का मशहूर किरदार मिला है। तमाम भाषाओं की फिल्मों और धारावाहिकों में अपना हुनर दिखा चुकीं विदिशा की इस धारावाहिक में एंट्री को लेकर अटकलो का बाजार काफी दिनों से गर्म रहा है। अब खुद विदिशा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह धारावाहिक ‘भाबीजी घर हैं’ की अनीता भाबी बन चुकी हैं।

विज्ञापन

विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : social media
मैं बहुत खुश हूं और मुझे इस बात पर गर्व भी महसूस हो रहा है। मुझे इस शो के दिलचस्प किरदार और मजेदार कहानी देखने में हमेशा से ही मजा आता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक दिन उनमें से एक लीड किरदार को निभाने का मौका मिलेगा। यह वाकई बेहद यादगार पल है। मैं लोगों का इतना ज्यादा विश्वास पाकर बेहद उत्साहित हूं और सबसे महत्वपूर्ण ये है कि इसमें मुझे दमदार कलाकारों आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ और शुभांगी अत्रे के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।”
विज्ञापन

विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : Social Media
अनिता भाबी के किरदार के बारे में चर्चा चलने पर विदिशा कहती हैं, ‘‘चर्चित किरदारों को निभाना आसान नहीं होता क्योंकि काफी हद तक दर्शक उस एक्टर और किरदार से जुड़े होते हैं। लेकिन मैं इस जिम्मेदारी को पूरे दिल से उठाने के लिये तैयार हूं। अनिता भाबी, कंटेम्पररी और आज के जमाने की महिला है। उसकी अपनी सोच है और वह बोल्ड है। वह जिस पर यकीन करती है उस पर कायम रहती है और आसानी से बातों में नहीं आती। और हां, वह काफी ग्लैमरस और अदाओं से भरी हुई है।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें