फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर वापसी कर रहीं 'बा बहू और बेबी' फेम बेनाफ दादाचंदजी, पति के साथ शो में आएंगी नजर

Fri, 09 Jan 2026 08:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Benaf Dadachandji: टीवी की मशहूर हस्ती बेनाफ दादाचंदजी एक नए अवतार में टीवी पर वापसी कर रही हैं। उनके साथ उनके पति भी होंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
बेनाफ दादाचंदजी, नॉर्मन हुओ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonylivindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर सीरियल 'बा बहू और बेबी' फेम बेनाफ दादाचंदजी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने जल्द ही टेलीविजन पर वापसी की है। वह एक नए अवतार में नजर आएंगी। बेनाफ दादाचंदजी अपने पति नॉर्मन हुओ के साथ 'मास्टरशेफ इंडिया' के जोड़ी स्पेशल सीजन में नजर आएंगी। जोड़ी स्पेशल सीजन में कपल एक साथ किचन में आते हैं और अपनी कुकिंग स्किल्स और निजी कहानियों को बताते हैं।
विज्ञापन

किरदार नहीं निभाएंगी बेनाफ
टेलीविजन पर वापसी के बारे में बात करते हुए बेनाफ दादाचंदजी ने कहा, 'मास्टरशेफ इंडिया के जरिए टीवी पर वापस आकर बहुत खास महसूस हो रहा है। इस बार, मैं कोई किरदार नहीं निभा रही हूं। मैं बस खुद जैसी हूं। मैं नॉर्मन के साथ खाना बनाउंगी। मैं दोनों की संस्कृतियों और फ्लेवर्स को एक साथ लाउंगी। यह सब एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर करूंगी जिसे भारत पसंद करता है। यह सफर यादगार होगा।'
 

शो में खाना बनाएगा कपल
सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बेनाफ और उनके पति 'मास्टरशेफ इंडिया' के किचन में एंट्री करते दिख रहे हैं। दोनों अपना परिचय देते हैं और अपने बारे में बताते हैं। इसके बाद एक डिश बनाते हैं।
जाने-माने शेफ विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर नए सीजन में 'मास्टरशेफ इंडिया' के जज के तौर पर फिर से एक साथ आए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन, पुलिस ने बचाया; दो दिग्गजों से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन

परिवार के साथ बेनाफ - फोटो : इंस्टाग्राम@benaf_dadachandji
9 वर्षों तक डेट करने के बाद की थी शादी
ख्याल रहे कि फरवरी 2019 में बेनाफ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हुओ से शादी की थी। दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। बेनाफ के पति नॉर्मन हुओ एक मशहूर शेफ हैं। उनका खुद का एक रेस्त्रां भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें