फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadkan Zindaggi Kii: बेनाफ दादाचंदजी की छोटे परदे के शो में हुई दिलचस्प एंट्री, मिला इस अहम किरदार की बीवी का रोल

Mon, 17 Jan 2022 05:19 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बेनाफ अब एक बार फिर दर्शकों को अपने प्यार के जादू से सराबोर करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के धारावाहिक 'धड़कन ज़िंदगी की' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह शो नियमों और सपनों के बीच फंसी हर कामकाजी महिला का आइना है।
विज्ञापन
benaf dadachandji - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री बेनाफ दादाचंदजी ने अपने करियर में तरह तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। वह बड़ी सहजता से इन किरदारों में ढल भी जाती हैं। बेनाफ अब एक बार फिर दर्शकों को अपने प्यार के जादू से सराबोर करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के धारावाहिक 'धड़कन ज़िंदगी की' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह शो नियमों और सपनों के बीच फंसी हर कामकाजी महिला का आइना है। बेनाफ दादाचंदजी इसमें डॉ. विक्रांत सक्सेना की पत्नी डॉ. अदिति सक्सेना का किरदार निभाएंगी जो कहानी में अपने ट्विस्ट्स और टर्न्स लेकर आएगा।

विज्ञापन


'धड़कन ज़िंदगी की' में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अदिति में बहुत-सी परतें हैं, जो इस किरदार को मेरे लिए चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। लेकिन मुझे उन किरदारों के साथ काम करने में मजा आता है, जो मुझे कड़ी मेहनत करने की वजह देते हैं। जब मैंने पहली बार 'धड़कन ज़िंदगी की' की स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे अपने किरदार अदिति के बारे में बताया गया, तो इस कहानी में कुछ ऐसा था, जो वाकई मुझसे जुड़ गया था।”

धड़कन जिंदगी की शो में अभिनेत्री बेनाफ दादाचंदजी की एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहती हैं, “अदिति 'धड़कन ज़िंदगी की' की कहानी में एक नया मोड़ लाएगी, जो डॉ. विक्रांत सक्सेना और डॉ. दीपिका सिन्हा के साथ उनके अतीत पर रोशनी डालेगी। कहानी में मेरा किरदार दर्शकों को विक्रांत और दीपिका के अतीत में ले जाता है। वर्तमान एपिसोड में जो चल रहा है, उस स्थिति में अदिति को पेश करने का यह सही समय है। वो एक प्यारी, विनम्र और खुशमिजाज महिला है, जिसे उसके पति ने बंद कर रखा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी परफॉर्मेंस का मजा लेंगे और मुझे उसी तरह प्यार देंगे जिस तरह वो 'धड़कन ज़िंदगी की' के बाकी कलाकारों को दे रहे हैं।"
विज्ञापन

इस शो के बाकी कलाकारों के बारे में बात करते हुए बेनाफ ने कहा, "ऐसा नहीं लगा कि मैं शो में एक नई एंट्री हूं। पूरी टीम ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और मुझे सहज महसूस कराया। जब से हम सभी मिले हैं, हम काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। मैं खास तौर पर अपनी गर्ल गैंग को पसंद करती हूं जिसमें अदिति, अल्मा और मैं हूं; हम सेट पर बड़े मशहूर हैं।”

'धड़कन ज़िंदगी की' की वर्तमान कहानी में डॉ. दीपिका अपने अतीत से संघर्ष कर रही है, जिसमें वो अपने मंगेतर डॉ. विक्रांत सक्सेना की सनक झेल रही थीं। दूसरी ओर डॉ. विक्रांत सक्सेना की पत्नी अदिति सक्सेना की एंट्री ने डॉ. दीपिका के जिंदगी में और हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें