फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी पर दिया बयान, तो राकेश बापट हुए नाराज, उठाया ये कदम

Sun, 16 Jan 2022 01:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिन जहां शो की पूर्व कंटेस्टेंट रहे चुकीं काम्या पंजाबी, गौहर खान और नेहा भसीन जैसे सितारों ने तेजस्वी को उनके रवैए के लिए जमकर फटकार लगाई, तो वहीं शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट उनके समर्थन में आगे आए हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले के नजदीक आते ही शो में गहमागहमी बढ़ गई है। एक ओर जहां के फिनाले में जगह बनाने के लिए सभी सदस्य एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। तो वहीं घर में होने वाले टास्क और फैसलों को लेकर कई सदस्य आपस में लड़ते- झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में शो के पिछले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी काफी लड़ाइयां देखने को मिली।

शमिता द्वारा तेजस्वी को डाउनग्रेड करने पर नाराज तेजस्वी ने बिग बॉस के मेकर्स से लेकर शमिता शेट्टी तक सभी पर कई इल्जाम लगाए। इस दौरान तेजस्वी ने शमिता की निजी बातों को लेकर भी खूब ताने मारे। उन्होंने शमिता पर यह इल्जाम तक लगा दिया कि शमिता उनके बॉयफ्रेंड करण के नजदीक जाने की कोशिश कर रही हैं।

 

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी के इस बयान से सोशल मीडिया पर कई सितारे उन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बीते दिन जहां बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रहे चुकीं काम्या पंजाबी, गौहर खान और नेहा भसीन जैसे सितारों ने तेजस्वी को उनके रवैए के लिए जमकर फटकार लगाई, तो वहीं अब शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट उनके समर्थन में आगे आए हैं। शमिता शेट्टी का समर्थन करते हुए राकेश बापट ने ट्विटर पर तेजस्वी प्रकाश पर जमकर गुस्सा निकाला।

बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot Select

दरअसल राकेश बापट तेजस्वी प्रकाश के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन बीते एपिसोड उनके दिए बयानों के बाद अब राकेश भी उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। राकेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिग बॉस का घर आप को रोमांचित कर देता है। यहां कोई ट्रायंगल नहीं है, सिर्फ दोस्ती है। तेजस्वी प्रकाश मैंने आपको हंगामे में शांति ढूंढ़ने की कला के बारे में बताया था और गणपति की मूर्ति बनाते समय बताया था कि कैसे बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। लेकिन यह सब इस दिन के लिए नहीं था। बाहर निकलो और खेलो। शमिता शेट्टी तुम्हें बहुत सारा प्यार। तुम्हारा इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।'
 

 

विज्ञापन

शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं शमिता शेट्टी का समर्थन करते हुए और तेजस्वी से नाराजगी जाहिर करते हुए राकेश ने एक और कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश बापट ने तेजस्वी प्रकाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो तक कर दिया है। खबरों की मानें तो राकेश और तेजस्वी बिग बॉस के घर में जाने से पहले भी एक- दूसरे के अच्छे दोस्त थे। लेकिन बीते दिनों में शमिता को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद अब राकेश बापट ने तेजस्वी से अपनी दोस्ती तोड़ ली है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें